workstation कम्प्यूटर की बुनियादी ज्ञान


windows-11 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम

ms-word माइक्रोसॉफ्ट वर्ड

1 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- एक परिचय 2 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट एडिटिंग 3 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग 4माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मेटिंग 5 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज फॉर्मेटिंग 6 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का प्रयोग 7 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में स्पेलिंग ग्रामर का प्रयोग 8 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मेल-मर्ज का प्रयोग 9 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैक्रो का प्रयोग 10 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना 11 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड-शॉर्टकट कीज 12 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- वैकल्पिक प्रश्नावली 13 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मशीन रूम गाइड 14 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिकॉर्डेड क्लास विडियो 15 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- टेस्ट

microsoft-excel-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

ms-powerpoint माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट

microsoft-access-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस

chrome इंटरनेट और ई-मेल का प्रयोग

Tally TallyPrime

1 आधारभूत लेखांकन शब्द 2 लेखांकन- एक परिचय 3 लेखांकन समीकरण 4 खातों का वर्गीकरण 5 डेबिट और क्रेडिट 6 रोजनामचा 7 खाता-बही 8 तलपट 9 वित्तीय विवरण 10 टैली- एक परिचय 11 टैली में लेजर का निर्माण 12 एकाउंटिंग वाउचर- एक परिचय 14 कॉण्ट्रा वाउचर 15 पेमेंट वाउचर 16 रिसिप्ट वाउचर 17 परचेज वाउचर 18 सेल वाउचर 19 जर्नल वाउचर 20 डेबिट नोट 21 क्रेडिट नोट 22 मेमोरेंडम वाउचर 23 टैली प्राइम- इन्वेंटरी एक परिचय 24 टैली प्राइम में इनवॉइस एंट्री 25 स्टॉक समरी देखना 26 टैली में बिल को मेंटेन करना 27 इन्वेंटरी वाउचर- एक परिचय 29 रिसीप्ट नोट 30 डिलीवरी नोट 31 रिजेक्शन आउट 32 रिजेक्शन इन 33 परचेस ऑर्डर 34 सेल्स ऑर्डर 35 स्टॉक जर्नल 36 डिस्काउंट 37 GST 38 टैली प्राइम- शॉर्टकट कीज 39 टैली प्राइम- वैकल्पिक प्रश्नावली 40 टैली प्राइम मशीन रूम गाइड 41 टैली प्राइम रिकॉर्डेड क्लास विडियो 42 टैली प्राइम- टेस्ट
 ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)-

आज कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अहम् अंग बन गया है| शिक्षा, अनुसंधान और विकास तथा मनोरंजन जैसे अनेक क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग और उसकी सम्भावना बढ़ी है|

कंप्यूटर की विशाल क्षमता इसके ऑपरेटिंग सिस्टम में निहित है| ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का वह सॉफ्टवेयर है, जो कंप्यूटर से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को ऑपरेट, मैनेज और कण्ट्रोल करता है| ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर के लिए एक ऐसा प्लेटफोर्म है, जहाँ से यूजर अपने काम को पूरा करता है|

जैसे- आपको पत्र लिखना है तो वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग करते है| गणना करने के लिए स्प्रेडशीट का प्रयोग करते है| इनफार्मेशन को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का इस्तेमाल करते है|

बाजार में अनेक प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध है जैसे- माइक्रोसॉफ्ट विंडोज (Microsoft Windows), लिनक्स (linux) और उनिक्स (Unix)| लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने नई खूबियों वाले व् आसानी से इस्तेमाल किये जाने वाले विंडोज (Windows) नामक ऑपरेटिंग सिस्टम प्रदान करके मार्केट में सबसे आगे है|

 विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का इतिहास

 विंडोज 10 के लिए सिस्टम की जरूरतें

विंडोज 10 को कंप्यूटर में इनस्टॉल करने के लिए निम्न हार्डवेयर का होना जरुरी है-


 विंडोज 10 के यूजर इंटरफ़ेस (User Interface) के बारें में जानकारी

विंडोज 10 का यूजर इंटरफ़ेस वह माध्यम है, जिसके जरिए यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इंटरैक्ट (Interact) या कार्य करता है|

विंडोज डेस्कटॉप (Windows Desktop)-

जब आप अपने कंप्यूटर को पॉवर ऑन करते है, और विंडोज 10 लोड होता है| तब कंप्यूटर पर आप जो पहला स्क्रीन या विंडो एरिया देखते है, उसे विंडोज ऑपरेशन सिस्टम का डेस्कटॉप कहा जाता है|

विंडोज 10 के डेस्कटॉप में निम्न विजुअल एलेमेंट्स होते है-


 डेस्कटॉप आइकॉन्स के साथ कार्य करना

विंडोज 10 डेस्कटॉप में आमतौर पर एक या अधिक छोटे-छोटे इमेज होते है| इन छोटे-छोटे इमेज को आइकॉन्स कहा जाता है|

आइकॉन्स किसी चीज का सांकेतिक प्रस्तुतीकरण है।

जैसे- ड्राइव, फोल्डर, फाइल या प्रोग्राम। आइकॉन्स के मदद से आप शीघ्र ही एक एप्लीकेशन को इसके आइकॉन पर डबल क्लिक करके खोल सकते है।

उदाहरण के लिए जब विंडोज 10 खुलता है, तब आप रीसायकल बिन (Recycle Bin) नाम का आइकॉन देखतें है, जो आपके डेस्कटॉप के ऊपरी-बाएँ कोने पर होता है|


रीसायकल बिन का आइकॉन

रीसायकल बिन का प्रमुख कार्य मिटाए (Delete) गये फाइल या फोल्डर को अस्थाई तौर पर स्टोर करना है| आप चाहे तो, इसे बाद में रीसायकल बिन से रिस्टोर या हमेशा के लिए मिटा सकते है|

 डेस्कटॉप पर आइकॉन्स को शामिल करना-

आप डेस्कटॉप पर कई आइकॉन्स रख सकते है| यदि आप अपने डेस्कटॉप पर आइकॉन्स को जोड़ना (Add) करना चाहते है तो निम्न स्टेप को फॉलो करें|

हम यहाँ विंडोज 10 में प्रयोग होने वाले कैलकुलेटर प्रोग्राम को डेस्कटॉप आइकॉन के रूप में जोड़ रहे है|

आइकॉन को जोड़ने के लिए-


कैलकुलेटर प्रोग्राम डेस्कटॉप आइकॉन के रूप में डेस्कटॉप पर add हो जायेगा| इसे आप डबल क्लिक करके खोल सकते हैं| 

Video
 डेस्कटॉप आइकॉन्स को व्यवस्थित (Arrange) करना-

video

 डेस्कटॉप आइकॉन्स को छुपाना-

नोट- यहाँ इस विकल्प (Option) का चेक मार्क () यह दर्शाता है कि, डेस्कटॉप पर आइकॉन्स दिखाना है| यदि आप चेक मार्क को क्लिक करके हटा देते है, तब डेस्कटॉप पर कोई भी आइकॉन्स डिस्प्ले नहीं होगा|

विडियो

 डेस्कटॉप बैकग्राउंड (Desktop Background) अर्थात Wallpaper को बदलना

डेस्कटॉप का दिखावट (Appearance-अपीयरेंस) मुख्य रूप में इसके बैकग्राउंड पर निर्भर रहता है| डेस्कटॉप बैकग्राउंड को वॉलपेपर भी कहते है| वॉलपेपर एक पिक्चर है,जो पुरे डेस्कटॉप पर फैला होता है| सभी डेस्कटॉप आइकॉन्स वॉलपेपर पर ही दिखाई देते है| और वॉलपेपर को आप जब चाहे बदल सकते है| वॉलपेपर को बदलना बहुत ही आसान है|

वॉलपेपर बदलने के लिए-


मेमोरी में स्टोर किसी इमेज को वॉलपेपर के रूप में सेट करना|

आप किसी खास इमेज को भी वॉलपेपर के रूप सेट कर सकते है| सेट करने के लिए-


विडियो

 टास्कबार (Taskbar) का प्रयोग

टास्कबार, डेस्कटॉप का एक महत्वपूर्ण भाग है| टास्कबार एक लम्बा क्षैतिज पट्टी है, जो स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में लगा होता है| टास्कबार के मदद से आप कंप्यूटर में स्थापित (Install) प्रोग्राम्स और डाक्यूमेंट्स को खोल सकते है|

टास्कबार को अपने अनुसार (Customize) करना

टास्कबार पर कोई प्रोग्राम को पिन करना-


नोट- प्रोग्राम को अनपिन करने के लिए, टास्कबार पर लगे प्रोग्राम पर राईट क्लिक करें और अनपिन द प्रोग्राम फ्रॉम टास्कबार (Unpin the program from Taskbar) विकल्प को चुनें|

विडियो

 टास्कबार को लॉक या अनलॉक (Lock or unlock) करना-

नोट-आप इस विकल्प का प्रयोग सिर्फ विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में कर सकते है। विंडोज 11 से इस विकल्प को हटा दिया गया है।

  टास्कबार को स्वत: छिपाना (Auto-hiding the Taskbar)-

video

 स्टार्ट मेनू का इस्तेमाल (Using the Start Menu)

स्टार्ट बटन, टास्कबार के बाई और लगा एक विर्ताकार बटन है| जिसपर माइक्रोसॉफ्ट का Logo लगा होता है, जब आप माउस पॉइंटर को बटन पर रखते है तो उस बटन का नाम यानी स्टार्ट (Start) दिखाई पडता है|

स्टार्ट मेनू आपके कंप्यूटर में स्थापित सभी प्रोग्राम्स को खोलने का अधिकार देता है| आप स्टार्ट बटन से अपनी पसंद का कोई भी प्रोग्राम चुनकर खोल सकते है|

 प्रोग्राम को शुरू करना (Starting the program)-

स्टार्ट मेनू का इस्तेमाल आमतौर पर प्रोग्राम्स को शुरू करने के लिए किया जाता है| इसके लिए आपको स्टार्ट बटन पर क्लिक करके, कोई भी प्रोग्राम को चुनना होता है|

जैसे- हम यहाँ स्टार्ट मेनू के मदद से कैलकुलेटर (Calculator) प्रोग्राम को खोलना चाहते है तो-


video